{"_id":"69c3e09290c146d60a0cfdc8","slug":"26-panchayat-chunav-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174844-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विकास खंड ददाहू की 26 पंचायतों में होंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विकास खंड ददाहू की 26 पंचायतों में होंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन के तहत नए बने ददाहू विकास खंड में पहली मर्तबा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होगे। यहां 26 पंचायतों में जिला परिषद के दो नए वार्ड बनाए गए हैं। इसमें वार्ड नंबर 10 में ददाहू विकास खंड की सात व वार्ड नंबर 13 में 19 पंचायतों को शामिल करके दो वार्डों में विभाजित किया गया है।
सिरमौर जिला परिषद के सभी 17 वार्डों में से वार्ड संख्या-10 धौलाकुआं, में धारटीधार क्षेत्र से संबंध रखने वाली विकास खंड ददाहू की छछेती, मालगी, कांडो कांसर, कटवाड़ी बागडत, मधाना, भरोग बनेड़ी व भनेत हल्दवाड़ी पंचायतों को शामिल किया गया है। जबकि वार्ड संख्या-13 ददाहू में विकास खंड ददाहू की खालाक्यार, कोटी धीमान, छोऊ भोगर, भाटगढ़, चाडना, खूड़ द्राबिल, जामूकोटी, जरग, ददाहू, कटाह शीतला, कमलाड़, पनार, महिपुर, कोटला मोलर, नेहर सवार, पराड़ा, बडग़, थाना कसोगा व बिरला पंचायतों को शामिल किया गया है।
विकास खंड ददाहू के तहत 26 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान व 146 वार्ड सदस्यों सहित जिला परिषद के दो वार्ड व ब्लाॅक समिति (बीडीसी) के 15 सदस्यों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। बीडीओ कार्यालय ददाहू के अधीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि विकास खंड ददाहू में एक नई पंचायत चाढ़ना को भी शामिल किया गया है। इससे पंचायतों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में 26 पंचायतों के लिए चुनाव प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।
-- -संवाद
Trending Videos