सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in nagal saketi

Sirmour News: नागल-सकेती में पेयजल संकट के चलते 500 परिवार बेहाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
water problem in nagal saketi
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विकास खंड की नवघोषित ग्राम पंचायत नागल-सकेती में तीन दिनों से पेयजल संकट छाया हुआ है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से करीब 500 परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नागल–सकेती को पेयजल आपूर्ति कालाअंब स्थित जलापूर्ति योजना के बोरवेल से होती है।

बताया जा रहा है कि इस योजना की मोटर खराब हो गई थी, जिसके चलते पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। हालांकि, तीन दिन बीत जाने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों में रामलाल, धर्म सिंह, सुंदर सिंह, तेजा राम, सिंघ राम, लज्जाराम, लाल सिंह, बलबीर, पृथ्वी सिंह, राम करण, संजय कुमार और पूर्व प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि कई बार विभाग को सूचित करने के बावजूद अब तक न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा है और न ही मोटर को ठीक किया गया है। इससे स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति खासा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के पास कोई दूसरी अतिरिक्त मोटर भी नहीं है, जिसको लगाकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत में ही इस तरह की स्थिति चिंता का विषय है और यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में संकट और गहरा सकता है।
जलशक्ति विभाग के संबंधित कनिष्ठ अभियंता परवीन जसवाल ने बताया कि नागल-सकेती कि पेयजल आपूर्ति योजना की मोटर खराब हो गई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed