{"_id":"69c9307262a8d6862e0d3e76","slug":"60-thousand-people-mata-balasundri-in-trilokpur-nahan-news-c-177-1-ssml1028-175205-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 11वें दिन 60 हजार लोगों ने लिया देवी मां का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 11वें दिन 60 हजार लोगों ने लिया देवी मां का आशीर्वाद
विज्ञापन
त्रिलोकपुर मंदिर में माता टेकते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी के दर पर अर्पित किए 13,42,900 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शुमार त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में चल रहे नवरात्र मेले के 11वें दिन रविवार को 60,000 श्रद्धालु माता बाला सुंदरी मंदिर पहुंचे। मंदिर न्यास को श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर के कपाट मध्यरात्रि से ही खोलने पड़े। मुख्य आरती की रस्म के दौरान कुछ समय के लिए मंदिर में प्रवेश रोका गया।
मुख्य आरती के पश्चात फिर से दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। रविवारीय अवकाश के कारण स्थानीय श्रद्धालु भी भारी संख्या में पहुंचे थे। मंदिर के प्रवेशद्वार से लेकर बाजार तक लंबी कतारों में लगे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक माता के दर्शन किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरीकेडिंग की गई है और श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे समूहों में मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है।
मंदिर न्यास समिति के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि नवरात्र मेले के 11वें दिन रविवार को 60,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस दौरान 13,42,900 रुपये नकदी भेंट स्वरूप श्रद्धालुओं की ओर से माता के चरणों में अर्पित की गई। मेला धीरे-धीरे समापन की ओर बढ़ रहा है। चौदस की शाम को तीसरी महा आरती संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
-- -संवाद
Trending Videos