{"_id":"69ca610668164b5d1c0bc3d8","slug":"video-sirmour-camp-at-sarahan-hospital-30-people-donated-blood-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सराहां अस्पताल में शिविर, 30 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सराहां अस्पताल में शिविर, 30 लोगों ने किया रक्तदान
Ankesh Dogra
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:09 PM IST
Link Copied
ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर व निफा संवेदना के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नागरिक अस्पताल सराहा में स्वर्गीय डॉ. संदीप शर्मा की स्मृति में दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ. संदीप शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मरीजों की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के संस्थापक अध्यक्ष ईशान राव ने बताया कि संस्था आगे भी समाजहित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।