फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   63 road closed due to rain and landslides

Sirmour News: जिले में बारिश और भूस्खलन से 63 सड़कें हुईं बंद, बनेठी में चट्टान गिरने से एनएच पर आवाजाही प्रभावित

Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
63 road closed due to rain and landslides
नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनेठी के पास सड़क पर गिरी विशालकाय चट्टान। संवाद
-पीडब्ल्यूडी का 2.10 करोड़ और तीन योजनाएं ठप होने जल शक्ति विभाग को 19 लाख का नुकसान
विज्ञापन

पुरुवाला चौक में फिर मलबे का कहर, किसानों और दुकानदारों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पुरुवाला/हरिपुरधार/संगड़ाह/ (सिरमौर)। जिला सिरमौर में बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले में 63 सड़कें बंद हो गईं। इनमें से 35 मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष मार्गों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। वहीं तीन पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर बनेठी के समीप विशाल चट्टान गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सबसे अधिक 25 सड़कें शिलाई मंडल में बंद हैं। इसके अलावा संगड़ाह मंडल की 16, नाहन की आठ, सराहां की आठ, राजगढ़ की पांच और पांवटा साहिब मंडल की एक सड़क प्रभावित हुई है। क्षतिग्रस्त सड़कों से लोक निर्माण विभाग को करीब 2.10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की मशीनरी और कर्मचारी बंद मार्गों को खोलने में जुटे हैं।
विज्ञापन

नाहन-कुमारहट्टी एनएच-907ए पर बनेठी के समीप पहाड़ी से विशाल चट्टान सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क संकरी हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश से जलशक्ति विभाग की तीन पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। इनमें शिलाई मंडल की दो और राजगढ़ मंडल की एक योजना शामिल है। विभाग ने इन योजनाओं को करीब 19 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। प्रभावित योजनाओं को बहाल करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब उपमंडल के भगवानपुर गांव में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार पशुपालक गुलजार अली निवासी भगवानपुर को इस घटना में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
उधर, गिरिपार के प्रवेश द्वार पुरुवाला चौक में हर बरसात की तरह इस बार भी दोपहरिया खड्ड का मलबा और पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। खड्ड से बहकर आने वाली बजरी, पत्थर और मलबा चौक तक पहुंचने से किसानों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले खड्ड का प्राकृतिक बहाव दूसरी दिशा में था, लेकिन खड्ड के किनारे बनाई गई सुरक्षा दीवारों के कारण पानी का रुख बदल गया। अब हर बारिश में मलबा सीधे पुरुवाला चौक पहुंचता है, जिससे फसलों, दुकानों और मकानों को नुकसान होता है।

किसान महेंद्र, राजेश, बालकिशन, फक्कड़, अच्छर और रमेश चंद ने बताया कि खेतों में पानी और मलबा भरने से धान, गन्ना और मक्की की फसल प्रभावित हो रही है। वहीं दुकानदार तुलसी राम, अजमल, ओमी, प्रदीप, पवन, पृथ्वी, संजू, मामचंद, नैन सिंह और दीपचंद ने कहा कि हर बरसात में दुकानों और घरों में पानी व मलबा घुसने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।-------

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनेठी के पास सड़क पर गिरी विशालकाय चट्टान। संवाद

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनेठी के पास सड़क पर गिरी विशालकाय चट्टान। संवाद

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनेठी के पास सड़क पर गिरी विशालकाय चट्टान। संवाद

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनेठी के पास सड़क पर गिरी विशालकाय चट्टान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed