बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Renuka Dam Affected Villages Demand Permission for Repair Works in Sirmaur

Sirmaur News: रेणुका बांध डूब क्षेत्र में मरम्मत कार्यों की अनुमति की मांग, संगड़ाह पंचायत ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:42 PM IST
Renuka Dam Affected Villages Demand Permission for Repair Works in Sirmaur
रेणुका बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों में विकास और मरम्मत कार्यों पर लगी रोक के कारण लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जब तक प्रभावित परिवारों का विस्थापन नहीं हो जाता, तब तक डूब क्षेत्र में आवश्यक मरम्मत और विकास कार्यों की अनुमति दी जाए। ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण के प्रधान तपेन्द्र सिंह राणा ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इस संबंध में पंचायत ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त ने मामले का जल्द समाधान निकालने और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई 2026 को आयोजित ग्राम सभा की बैठक में इस मुद्दे पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में 290 में से 84 ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रस्ताव में कहा गया कि रेणुका बांध परियोजना का निर्माण कार्य अभी लंबा चलने की संभावना है और प्रभावित परिवार फिलहाल अपने घरों में रहकर आजीविका चला रहे हैं। ऐसे में उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना उचित नहीं है। 600 से अधिक आबादी हो रही प्रभावित प्रधान के अनुसार पंचायत के वार्ड नंबर 4 और 5 के अंतर्गत मौजा सियूं के डूब क्षेत्र में करीब 600 लोग रहते हैं। इसके अलावा खडंचिया, चोल, पिपलाऊ, सियूं, कांडवा और कुंटी गांव भी इस समस्या से प्रभावित हैं। इन गांवों में बिजली, पेयजल, सड़क, पैदल रास्ते, स्कूल भवन, शौचालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं की मरम्मत लंबे समय से प्रभावित है। ग्राम सभा ने सरकार से मांग की है कि जब तक प्रभावित परिवारों का पुनर्वास और विस्थापन नहीं हो जाता, तब तक पंचायत के माध्यम से सभी आवश्यक मरम्मत एवं विकास कार्य करवाने की अनुमति दी जाए। साथ ही सरकारी भवनों में बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सेवाएं पहले की तरह सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं। प्रधान तपेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि उपायुक्त सिरमौर ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर मामले का जल्द समाधान निकालने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। पत्रकार वार्ता में उपप्रधान ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान सतपाल तोमर, रणदीप तोमर, वार्ड सदस्य कमलराज, समाजसेवी राम स्वरूप और योगी ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रीवा कलेक्टर की RTO कार्यालय में दबिश: 'कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे', एजेंटों को लगाई फटकार; वीडियो

23 Jul 2026

बिलासपुर: अवैध गतिविधियों की शिकायत पर OYO होटल सील. निगम की बड़ी कार्रवाई

VIDEO: शिकोहाबाद रोड पर देर रात एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ शातिर बदमाश

23 Jul 2026

मोगा में सिंचाई मंत्री ने किया 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण

Ujjain: ड्रायफ्रूट, बेलपत्र, त्रिपुंड व चंद्रमा से सजे श्री बाबा महाकाल, रुद्राक्ष की माला पहनाकर दिए दर्शन

23 Jul 2026
विज्ञापन

Video: रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन के साथ छोड़े आंसू गैस के गोले

23 Jul 2026

कानपुर: छापे में मिले विसंगति तो स्पष्टीकरण का मिले मौका, गोष्ठी में वक्ताओं ने दी जानकारी

23 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: उद्यमियों ने एक देश, एक चुनाव को बताया सकारात्मक

23 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के जिला अस्पताल में दमकल विभाग ने की मॉकड्रिल, स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर

22 Jul 2026

Meerut: आबूलेन पर घड़ी कारोबारी की दुकान पर पहुंचा युवक, बद्दो के नाम से मांगी एक करोड़ रंगदारी, भीड़ ने धुना

22 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा 2026 के लिए मेरठ को मिली 8 नई यूपी-112 मोटरसाइकिल, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

22 Jul 2026

Muzaffarnagar: मुस्लिमों ने खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली

22 Jul 2026

Meerut: दिनदहाड़े व्यापारी के घर लाखों की चोरी, 12 लाख नकदी और आठ तोला सोना ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

22 Jul 2026

Bijnor: अफजलगढ़ में युवक की डंडों से पीटकर हत्या, सिर और चेहरे पर डंडों से किये वार, मंगलवार की शाम निकला था घर से, बुधवार सुबह मिला शव

22 Jul 2026

Meerut: पूर्व कर्मचारी के परिवार से विवाद के बाद सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे, बीडीओ को भी सुनाई खरी-खोटी

22 Jul 2026

कानपुर: रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर रोके गए कांग्रेसी

22 Jul 2026

VIDEO: ताजमहल के गार्डन में निकला सांप, पर्यटकों में फैली दहशत

22 Jul 2026

नोएडा के गेझा मार्केट की खुली नालियों में ग्राहक संग डूब रहा व्यापार

22 Jul 2026

VIDEO: बूथ स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण बोले- मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान

22 Jul 2026

Jabalpur News: कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के मामले में पुलिस विभाग मौन, प्रदर्शन से दौरान हुई थी झड़प

22 Jul 2026

Video: माफिया उत्तराखंड छोड़ो नारे के साथ जन संवाद यात्रा निकालेगी उपपा

22 Jul 2026

Video: अल्मोड़ा में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा

22 Jul 2026

Video: कांग्रेस ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध, जिले भर में किया प्रदर्शन

22 Jul 2026

बारिश में खुजली से जूझ रहे बेजुबान, रोज 25-30 घायल और बीमार पशु पहुंच रहे नोएडा एनिमल शेल्टर

22 Jul 2026

नर्मदा उफान पर: छोटा रपटा पुल डूबा, मंदिर जलमग्न, बम्हनी-मुगदरा मार्ग भी बंद, जान पर खेलकर नाला पार कर रहे लोग

22 Jul 2026

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए गुरुग्राम में दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई अंतिम तिथि

22 Jul 2026

चोरों का आतंक: तीन ज्वेलरी शॉप ओंर मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में हुई वारदात

22 Jul 2026

Budaun खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग दंपती झुलसे

22 Jul 2026

पानीपत: समालखा के गढ़ी छाज्जू स्थित प्राचीन सिद्ध श्रीराम मंदिर में आध्यात्मिक क्विज शो कौन बनेगा ज्ञानरत्न का हुआ शभारंभ

22 Jul 2026

चित्रकूट: दोस्त के साथ जंगल घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

22 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed