सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   68 electricity connection cut in kalaamb

Sirmour News: कालाअंब में 68 बिजली उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
68 electricity connection cut in kalaamb
विज्ञापन
-लंबे समय से बिल अदा न करने पर बोर्ड ने की कार्रवाई
Trending Videos


-डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 1.49 करोड़ रुपये वसूल भी किए

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में विद्युत बोर्ड ने बिल न चुकाने वाले घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए 68 कनेक्शन काट दिए हैं। इनमें 52 घरेलू और 16 उद्योग शामिल हैं। वहीं, डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बोर्ड ने लंबित बिलों का भुगतान करने के लिए चेतावनी जारी करने के बाद कुल 1.49 करोड़ रुपये की वसूली भी की है।

इनमें 14 लाख रुपये की वसूली घरेलू उपभोक्ताओं से की गई है, जबकि औद्योगिक इकाइयों से 1.35 करोड़ रुपये की वसूली की गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाईहै। बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। बता दें कि लंबे अरसे से विद्युत बिलों का भुगतान न किए जाने के एवज में विभाग ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं लंबित बिलों का भुगतान शीघ्र करने को लेकर नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद भी कुछ उपभोक्ताओं ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा, विभाग को सख्त कार्रवाई करते हुए इन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाअंब विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नोटिस जारी करने के बाद भी ये उपभोक्ता अपने लंबित बिलों का भुगतान नहीं कर रहे थे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे भविष्य में विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए अपने बिजली बिलों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि बिल जमा न करने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed