{"_id":"69b2cc1285dd770056087dd2","slug":"a-company-in-paonta-was-cheated-of-rs-68-lakh-nahan-news-c-177-1-nhn1001-173921-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा में कंपनी के साथ 68 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा में कंपनी के साथ 68 लाख की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी कंपनी का प्रबंधक गाड़ी और कागजात और दो लाख नकदी लेकर फरार
यमुना बेवरेजेस कंपनी के लेखाकार ने पुरुवाला थाना में दर्ज करवाई शिकायत
4.33 करोड़ रुपये भुगतान के मुकाबले 3.66 करोड़ का ही सामान सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दो कंपनियों के बीच लेन-देन से जुड़ा है। इसमें एक कंपनी ने दूसरी कंपनी के प्रबंधक पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरूवाला में यमुना बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड, नारीवाला पांवटा साहिब के लेखाकार मोहित कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा है कि उनकी कंपनी को एमएस केएम इंजीनियरिंग सॉल्यूशन नामक कंपनी, जिसके मालिक कवेश मल्होत्रा निवासी गाजियाबाद हैं, मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स और कच्चा माल सप्लाई करती है।
शिकायत के अनुसार यमुना बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड ने केएम इंजीनियरिंग सॉल्यूशन कंपनी को 4,33,81,569 रुपये का भुगतान किया है, जबकि केएम इंजीनियरिंग सॉल्यूशन की ओर से 3,66,93,114 रुपये के सामान की ही सप्लाई की गई। इस तरह कंपनी के 66,88,455 रुपये अभी भी बकाया है।
आरोप है कि बकाया राशि लौटाने की बजाय कंपनी के मालिक कवेश मल्होत्रा अपने साथी ललित कुमार श्रीवास्तव निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) के साथ कंपनी की गाड़ी और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। इसमें करीब दो लाख रुपये नकद भी शामिल बताए जा रहे हैं। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पुरूवाला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos