सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sufficient gas cylinders in the district, do not hoard: DC

जिले में गैस सिलिंडर पर्याप्त, भंडारण न करें : डीसी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sufficient gas cylinders in the district, do not hoard: DC
विज्ञापन
एजेंसियों को निर्देश, निर्धारित समय पर करें आपूर्ति
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिलावासियों से अनावश्यक रूप से घरेलू गैस सिलिंडरों का भंडारण न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलिंडर हैं। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मध्य-पूर्व एशिया में जारी अंतरराष्ट्रीय संघर्ष की खबरों के कारण पूरे प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी एलपीजी की उपलब्धता को लेकर कुछ अफवाहें फैल रही हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अनावश्यक रूप से गैस सिलिंडरों का भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलिंडर बुक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग विभिन्न माध्यमों जैसे एसएमएस, मोबाइल एप, मिस्ड कॉल और ओएमसी वेबसाइट से कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के भीतर गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर की आपूर्ति में अनावश्यक देरी या अन्य कोई समस्या आती है तो वह संबंधित गैस एजेंसी या जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर के दूरभाष नंबर 01702-222558 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed