{"_id":"69c9108e9bc87c434a02863c","slug":"aastha-sharma-pass-tgt-medical-commission-examination-nahan-news-c-177-1-ssml1028-175166-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आस्था शर्मा ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की टीजीटी मेडिकल परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आस्था शर्मा ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की टीजीटी मेडिकल परीक्षा
विज्ञापन
आस्था शर्मा।
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू(सिरमौर)। जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र धारटीधार की आस्था शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम प्रयास में ही टीजीटी मेडिकल कमीशन की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। मात्र 24 वर्ष की आयु में इस मुकाम को हासिल कर आस्था ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि संपूर्ण धारटीधार क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
ग्राम पंचायत भरोग बनेड़ी निवासी आस्था शर्मा ने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं) आरवीएन स्कूल ददाहू से पूर्ण की। इसके उपरांत उन्होंने नाहन राजकीय महाविद्यालय से विज्ञान संकाय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। शिक्षा के प्रति समर्पित आस्था ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बीएड करने के बाद अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से एमएससी (बायो) की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने टीजीटी कमीशन में भाग लिया और पहले ही अवसर में सफलता सुनिश्चित की।
आस्था के पिता रामेश्वर शर्मा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान एवं चेयरमैन रह चुके हैं, जबकि उनकी माता अंजना शर्मा वर्तमान में ग्राम पंचायत भरोग बनेड़ी की प्रधान के रूप में जनसेवा कर रही हैं।
आस्था शर्मा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से समस्त धारटीधार वासियों में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आस्था की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
-- -- संवाद
Trending Videos