{"_id":"69ce6c5a0f69b9c0c8002e2c","slug":"admission-of-girls-also-started-in-pm-shri-vidyalaya-taruwala-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175480-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पीएम श्री विद्यालय तारूवाला में लड़कियों का दाखिला भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पीएम श्री विद्यालय तारूवाला में लड़कियों का दाखिला भी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई में आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारूवाला के सीबीएसई से संबद्ध होने के बाद अब लड़कियों के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले विद्यालय में केवल लड़कों का ही दाखिला होता था।
प्रधानाचार्य प्रेमपाल ठाकुर ने बताया कि कई वर्षों से यहां केवल लड़कों को ही प्रवेश दिया जाता था। अब सीबीएसई से जुड़ने के बाद लड़कियों के लिए भी प्रवेश खोल दिया गया है। इससे आसपास के क्षेत्रों की छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले आसपास की पंचायतों की लड़कियों को पढ़ाई के लिए पांवटा साहिब जाना पड़ता था, जो उनके लिए दूरी के कारण कठिन होता था। अब तारूवाला में ही पढ़ाई की सुविधा मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि 1 अप्रैल से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब (तारूवाला) में लड़कियों के प्रवेश की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है।
Trending Videos