सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ambulance facility in nahan medical college

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज नाहन को मिली नई एंबुलेंस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ambulance facility in nahan medical college
मेडिकल कॉलेज नाहन को मिली एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
-अस्पताल से रेफर मरीजों को मिलेगी राहत
Trending Videos


-उद्योगमंत्री के प्रयासों से उपलब्ध करवाई गई एंबुलेंस

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन को एक और आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस मिली है। नई एंबुलेंस मिलने से अब गंभीर और रेफर मरीजों को चंडीगढ़ समेत अन्य उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में काफी सुविधा होगी। एंबुलेंस की कमी के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जो अब काफी हद तक दूर हो सकेगी।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इस एंबुलेंस में ऑटोमेटिक स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को सफर के दौरान बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी। इससे इमरजेंसी सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के प्रयासों से यह एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है। इससे पहले भी एक एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरिपुरधार में हुए बस हादसे के बाद फार्मेसी अधिकारी संघ, मेडिकल कॉलेज के चालकों और प्रबंधन ने अस्पताल में एंबुलेंस की कमी का मुद्दा उद्योग मंत्री के समक्ष उठाया था। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई तेज की गई। अब तक अस्पताल में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं संचालित थीं, लेकिन नई एंबुलेंस के शामिल होने से मरीजों को बेहतर और त्वरित सुविधा मिल सकेगी।

उधर, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, फार्मेसी ऑफिसर संघ और एंबुलेंस चालकों रमेश, परमजीत, विजय और दिनेश ने इस पहल के लिए उद्योग मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस की कमी से कई मर्तबा रेफर मरीजों को भारी भरकम किराये पर निजी वाहन की सेवाएं लेनी पड़ रही थी।

मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने एंबुलेंस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों का पंजीकरण और पासिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद इन्हें जल्द ही सेवा में लगा दिया जाएगा। संवाद

मेडिकल कॉलेज नाहन को मिली एंबुलेंस। संवाद

मेडिकल कॉलेज नाहन को मिली एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed