{"_id":"69bd47f22535989fa30b9a5d","slug":"annual-function-in-rajgarh-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174521-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजगढ़ कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजगढ़ कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
राजगढ़ कॉलेज के वार्षिक समारोह में मेधावी को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जोगिंद्र सिंह ने नवाजे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। महाविद्यालय राजगढ़ का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग जोगिंद्र सिंह चौहान रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य राजेंद्र वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम गिद्धा, पहाड़ी नाटी एवं अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इसमें शैक्षणिक क्षेत्र में बीए तृतीय वर्ष में कृतिका कश्यप, इशिता व करिश्मा, बीए प्रथम वर्ष में महक, निवेदिता व कंचन ठाकुर, बी.कॉम तृतीय वर्ष में सांवी ठाकुर, समर व आकाश, बीएससी तृतीय वर्ष में कार्तिक लूथरा, नेहा चौहान व आदित्य को क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया।
सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के अंतर्गत कॉलेज छात्र परिषद के पदाधिकारियों में अध्यक्ष संजना कुमारी, उपाध्यक्ष पायल सरोल्टा, सचिव अनिरुद्ध शर्मा और संयुक्त सचिव त्रिशिला को उनके सक्रिय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। एचपीयू अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव में नाटक (स्किट) प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता रहने पर महक शर्मा, अंकित, आदित्य चौहान, अभिषेक कुमार, अभय कुमार, रोहन कुमार रावत, तमन्ना, अखिल ठाकुर और सोनाली ठाकुर को सम्मानित किया गया।
शास्त्रीय वादन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शुभ्रा को पुरस्कृत किया गया, जबकि शास्त्रीय गायन (एकल) में रितिका और लोक गीत (एकल) में अक्षित को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत महक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक (बालिकाएं), सुशान को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक (बालक), नीलाक्षी तोमर व प्रितिका को सर्वश्रेष्ठ कैंपर, जतिन कंवर को सर्वश्रेष्ठ कैंपर (बालक) और रचना, सूर्यांश अमाक, आस्था ठाकुर, मुस्कान शर्मा, शुभम और राजेश्वर शर्मा को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुभाष अत्री निदेशक वरटेक संस्थान, पीटीए अध्यक्ष अनिल पुंडीर, हरदेव धीमान सहित काफी लोग व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
-- -संवाद
Trending Videos