{"_id":"69b952a981102c8c950924d1","slug":"annual-function-in-sarnha-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174267-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बीए तृतीय वर्ष की रंजना को वैभव पुरस्कार से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बीए तृतीय वर्ष की रंजना को वैभव पुरस्कार से नवाजा
विज्ञापन
शिलाई कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए गए होनहार मुख्यातिथि के साथ। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
-शिलाई कॉलेज में पारितोषिक समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेआर कश्यप कार्यक्रम के मुख्यातिथि और पीटीए प्रधान कुलदीप नेगी विशेष अतिथि रहे। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रंजना को वैभव पुरस्कार से नवाजा गया।
इस दौरान शैक्षिणक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, समूह गीत, नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम से अपने सपनों को साकार करते हुए देश तथा राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। संवाद
Trending Videos