सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ASHA workers were given information about HPV vaccination.

Sirmour News: आशा कार्यकर्ताओं को एचपीवी वैक्सीनेशन की दी जानकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers were given information about HPV vaccination.
ददाहू में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
ददाहू में जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा ने ददाहू में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की।
कार्यशाला में स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान का उद्देश्य महिलाओं में होने वाले गर्भाशय कैंसर की रोकथाम करना है। यह महिलाओं में पाए जाने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। इसका मुख्य कारण एचपीवी वायरस होता है। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीका इस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को एमसीएच ददाहू और नाहन में निशुल्क टीका लगाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण के लिए अवश्य प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वस्थ नारी - सशक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार होगा और कैंसर के मामलों में कमी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed