सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The district is facing a shortage of officers, with officers running up to 70 km, leaving the public in a state of distress.

Sirmour News: जिले में अधिकारियों की कमी, 70 किमी तक दौड़ रहे अफसर, जनता परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The district is facing a shortage of officers, with officers running up to 70 km, leaving the public in a state of distress.
विज्ञापन
चुनाव और जनगणना से पहले खाली पड़े अहम पद
Trending Videos

एक अधिकारी पर कई जिम्मेदारियां, कामकाज प्रभावित
प्रमाण पत्र के लिए लोगों को काटने पड़ रहे बार-बार चक्कर
ददाहू और संगड़ाह में लंबे समय से पद रिक्त

योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। जिले में बड़े पदों पर अधिकारियों की भारी कमी है। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव नजदीक होने के बावजूद इन पदों को नहीं भरा जा सका है। इसके चलते जहां लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं, वहीं अधिकारियों पर भी अतिरिक्त कार्यभार का दबाव बढ़ गया है।
स्थिति यह है कि अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों के निपटारे के लिए 60 से 70 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ रहा है। अधिकारियों की कमी के चलते जिले में जनगणना और पंचायत चुनाव करवाना भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ), संगड़ाह में तहसीलदार, ददाहू में बीडीओ सहित कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली हैं। इनका अतिरिक्त कार्यभार तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर को सौंपा है। उनके पास रिटर्निंग अधिकारी ब्लॉक ददाहू, सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति (बीडीसी) संगड़ाह व ददाहू, तहसीलदार संगड़ाह और वर्ष 2027 की जनगणना का कार्यभार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही अधिकारी को दो उपमंडलों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। ददाहू तहसील में प्रमाणपत्र जैसे जरूरी कार्यों के लिए लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एडीएम एलआर वर्मा ने बताया कि जिले में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि लोगों को अधिक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन पदों को भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed