{"_id":"69c1412dbd1cffd1c80f01ee","slug":"bank-give-two-lakh-to-insurance-person-son-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174707-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पिता की मृत्यु पर बैंक ने पुत्र को दी दो लाख की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पिता की मृत्यु पर बैंक ने पुत्र को दी दो लाख की सहायता
विज्ञापन
ददाहू में मृतक के पुत्र को दो लाख रुपये की सहायता प्रदान करते बैंक कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। यूको बैंक की रेणुका शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेवाई) के अंतर्गत एक युवक को उसके पिता की मृत्यु के उपरांत दो लाख की सहायता प्रदान की है। यह राशि आश्रित (नॉमिनी) पुत्र के बैंक खाते में जमा की गई है।
शाखा प्रबंधक राज कुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 13 जनवरी 2026 को थाना कसोगा पंचायत के डौर मंडोली ग्रामवासी दलीप सिंह की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने यूको बैंक की रेणुका शाखा में 10 दिसंबर 2024 को योजना के तहत आवेदन करके 436 रुपये के वार्षिक प्रीमियम की मात्र दो ही किस्तें जमा करवाई थी।
बीती 13 जनवरी 2026 को दलित सिंह की मृत्यु हो गई। योजना के तहत बैंक ने कलेम बना कर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा। कलेम को स्वीकृति मिलने पर मृतक के पुत्र संदीप कुमार को 2,00,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करके इस योजना का लाभ दिया गया है। यह राशि पुत्र के बैंक खाते में जमा की गई है जिससे उसे अपना पालन- पोषण में सहायता मिल सके। इस मौके पर प्रबंधक अतुल शर्मा सहित बैंक के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
-- -संवाद
Trending Videos