{"_id":"69d76fb4621cc0081a04269b","slug":"video-sirmour-hppc-director-assures-release-of-list-of-landless-within-15-days-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: एचपीपीसीएल निदेशक ने भूमिहीनों की सूची 15 दिन में जारी करने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: एचपीपीसीएल निदेशक ने भूमिहीनों की सूची 15 दिन में जारी करने का दिया आश्वासन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:51 PM IST
Link Copied
रेणुकाजी बांध परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें 30 दिन के भीतर घर खाली करने के लिए हल्फनामा नहीं देना होगा। एचपीपीसीएल के निदेशक ने इस शर्त को हटाने का आश्वासन दिया है। वहीं, रेणुकाजी बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने नाहन में पत्रकारवार्ता में चेतावनी दी कि आश्वासन के बाद मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर एवं सचिव योगी ठाकुर ने कहा कि बुधवार को रेणुकाजी बांध विस्थापित संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक से मिला। समिति ने विस्थापितों की लंबित मांगों को दोहराते हुए बांध प्रबंधन द्वारा मांगे जा रहे हल्फनामे पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधन विस्थापितों की मांगें पूरी किए बिना ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि कई परिवारों को 30 दिन में घर खाली करने के नोटिस दिए गए हैं और उनसे हल्फनामा मांगा जा रहा है, जो विस्थापितों के साथ अन्याय है। इसको लेकर निदेशक ने कहा कि विस्थापित परिवारों को अब हल्फनामा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके स्थान पर केवल सेल्फ डिक्लेरेशन के आधार पर ही घर खाली करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भूमिहीन हुए करीब 130 परिवारों की सूची 15 दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी। साथ ही विस्थापितों की अन्य मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। विस्थापतों ने कहा कि अगर आश्वासन के बाद भी मांगे पूरी न हुई तो समिति एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।