{"_id":"69d77375c8936c3e830e6559","slug":"video-sirmour-bjp-state-president-dr-rajiv-bindal-launches-website-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया वेबसाइट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया वेबसाइट का शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:07 PM IST
Link Copied
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की नई वेबसाइट का शुभारंभ गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय नाहन में किया गया। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया, आईटी प्रकोष्ठ तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. बिंदल ने rajeevbindalhp.in वेबसाइट को लॉन्च करते हुए कहा कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008-09 से उनकी वेबसाइट संचालित हो रही थी, जिसे अब आधुनिक तकनीक और वर्तमान जरूरतों के अनुरूप अपडेट कर पुनः शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी का युग है और डिजिटल मीडिया जनसंपर्क का सबसे सरल व तीव्र माध्यम बन चुका है। सोशल मीडिया आज सबसे अधिक प्रचलित और प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए आम जनता तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है। डॉ. बिंदल ने कहा कि सभी का दायित्व है कि समाज में सही और तथ्यपरक जानकारी ही प्रसारित की जाए। ऐसी किसी भी सूचना या सामग्री के प्रसार से बचना चाहिए, जिससे समाज, राष्ट्र या किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य, जिला और मंडल स्तर पर सोशल मीडिया एवं आईटी की मजबूत टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।