सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wheat purchaging in sirmaur

Sirmour News: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब और धौलाकुआं में गेहूं खरीद शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
wheat purchaging in sirmaur
पांवटा साहिब में गेहूं खरीद केंद्र का शुभारंभ करते एसडीएम पांवटा साहिब। संवाद
विज्ञापन
-एसडीएम द्विज गोयल ने किया गेंहू खरीद केंद्र का शुभारंभ
Trending Videos

-2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित
-जिला में 258 किसानों ने करवाया गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण
-विभाग ने जिला में रखा एक हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बुधवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई है। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने गेहूं खरीद केंद्र का शुभारंभ करते हुए किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर द्वारा गेहूं खरीद करने के लिए दो केंद्र पांवटा साहिब एवं धौलाकुआं में स्थापित किए गए हैं। यहां गेहूं खरीद करने को लेकर सभी सुविधाएं जुटाई गईं हैं।
एसडीएम ने बताया कि 8 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई हैं जो आगामी 15 जून तक चलेगी। इस वर्ष सिरमौर में एक हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में सबसे अधिक 258 किसानों ने अभी तक गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन माध्यम से गेहूं बेचने के लिए 335 किसान पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित की गई है जो बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 160 रुपये बढ़ाकर गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि धौलाकुआं में 300 मीट्रिक टन, जबकि पांवटा साहिब में 700 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों के यहां पहुंचने और विश्राम समेत खाने पीने समेत गेहूं खरीद के लिए झरने आदि की व्यवस्था की गई है।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed