सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat samiti roster renuka ji activity

Sirmour News: संशोधित रोस्टर जारी होते ही पंचायत चुनावों की सरगर्मियां तेज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
panchyat samiti roster renuka ji activity
विज्ञापन
-ददाहू में पहली मर्तबा होगी जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के चुनावों की मतगणना
Trending Videos


योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का संबोधित रोस्टर जारी होते ही पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भावी उम्मीदवार जनसंपर्क बढ़ाने के साथ मुद्दे तलाशने में जुट गए हैं। पंचायत चुनावों में इस मर्तबा महिलाओं को 50 फीसदी से अधिक का आरक्षण दिया गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों में भी मैदान तलाशने की होड़ लगी हुई हैं।

विकास खंड कार्यालय ददाहू के अंतर्गत पहली मर्तबा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएंगे। जिला परिषद के दो, पंचायत समिति के 15 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव करवाया जाएगा। वहीं 26 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान व 146 वार्ड सदस्यों के लिए भी मतदान करवाया जाएगा। ददाहू पंचायत के सभी नौ वार्डों से पांच वार्ड महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित हुए हैं। जबकि तीन वार्डों को अनारक्षित (ओपन) व एक वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। ददाहू पंचायत में महिला उम्मीदवारों का आरक्षण भी 50 फीसदी से अधिक है। मतदाताओं की संख्या 1,900 के करीब है। ददाहू में पहली मर्तबा जिला परिषद व पंचायत समिति (बीडीसी) के उम्मीदवारों की मतगणना होगी। इसके लिए सामुदायिक भवन ददाहू का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक बीडीओ ददाहू नेहा नेगी ने बताया कि ददाहू खंड की सभी 26 पंचायतों , 15 पंचायत समितियों व जिला परिषद के दो वार्डों में पंचायतीराज संस्थानों के चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण व बैठकों का दौर शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed