{"_id":"6a296d271eb30191210a187d","slug":"bhai-bhavhi-attack-on-man-nahan-news-c-177-1-nhn1001-180661-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाई और भाभी ने किया तेजधार दराट से हमला, हाथ का अंगूठा कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाई और भाभी ने किया तेजधार दराट से हमला, हाथ का अंगूठा कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के व्यस्त बड़ा चौक इलाके में बुधवार दिन-दहाड़े एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दुकान के भीतर सफाई करवा रहे एक व्यक्ति पर उसके ही भाई और भाभी ने तेजधार हथियार (दराट) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित का दाहिना अंगूठा कटकर अलग हो गया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानी ताल निवासी राम प्रकाश पुत्र स्व. रत्न लाल बुधवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा चौक स्थित अपनी दुकान में काम कर रहे थे। उस समय वहां दो मजदूर, हरप्रीत सिंह और हरजीत सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान राम प्रकाश के छोटे भाई दुर्गेश और उनके दिवंगत भाई राज कुमार की पत्नी नीलम वहां पहुंचे।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने दुकान में हो रहे काम को रुकवाने के लिए विवाद शुरू कर दिया और तीखी बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दुर्गेश ने पास ही स्थित राकेश की जूस की दुकान से नारियल काटने वाला तेजधार दराट उठा लिया। वहीं, नीलम ने आगे से राम प्रकाश को घेर लिया और पीछे से दुर्गेश ने दराट से राम प्रकाश की गर्दन पर दो बार वार किए। अपनी जान बचाने के लिए जब राम प्रकाश ने हाथ आगे किया, तो दराट सीधे उनके दाहिने हाथ पर लगा, जिससे उनका अंगूठा कटकर अलग हो गया। चोट इतनी गंभीर थी कि अंगूठा कटकर वहीं कहीं गिर गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद नाहन पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों, दुर्गेश और नीलम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109, 118(2), 126(2), 49 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि की है।