फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjym meeting in ponta

Sirmour News: वंदे मातरम के अपमान पर भाजयुमो का विरोध, युवाओं ने की नारेबाजी

Mon, 17 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
bjym meeting in ponta
दिल्ली में वंदे मातरम् के अपमान के खिलाफ पांवटा साहिब के हीरपुर में नारेबाजी करते  भाजयुमो कार्
वंदे मातरम के अपमान पर भाजयुमो का विरोध, युवाओं ने की नारेबाजी
विज्ञापन

हीरपुर में बूथ संख्या 30, 39 और 40 की बैठक में दिल्ली की घटना पर जताया रोष
चरणजीत सिंह बोले-वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रगौरव से जुड़ा प्रतीक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के बूथ संख्या 30, 39 और 40 की बैठक रविवार को ग्राम हीरपुर में पार्षद वार्ड-13 कुलदीप चौधरी के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक के दौरान भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दिल्ली में वंदे मातरम् के अपमान को लेकर युवा कार्यकर्ताओं ने रोष जताया और नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया।
बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष संयम गुप्ता ने की। भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र धवन और भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रभावना, स्वतंत्रता संग्राम और देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा गौरवपूर्ण प्रतीक है।
विज्ञापन

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नव मतदाता जोड़ो अभियान को युवा मोर्चा की प्रमुख प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को होने वाले धरना-प्रदर्शन में पांवटा साहिब मंडल से 50 से अधिक युवा भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र धवन और भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को याद किया। चरणजीत सिंह चौधरी ने वंदे मातरम् के अपमान को लेकर कहा कि यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के गौरव से जुड़ा हुआ है। इसका अपमान करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का अपमान है।

इस दौरान कुलदीप चौधरी, सुनील चौधरी, देवेंद्र, हर्ष चौधरी, हितेंद्र, दीपांशु, पवन पटियाल, सूरज मल्होत्रा, आर्यन, दिलशाद, अमन खापरा और ध्रुव भारवाल मौजूद रहे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed