{"_id":"6a81a52e12101d810c043a2b","slug":"one-biker-died-and-one-injured-in-road-accident-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186247-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एचआरटीसी बस से टकराई बाइक<bha>;<\/bha> युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एचआरटीसी बस से टकराई बाइक<bha>;</bha> युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मोहल्ला गोविंदगढ़ में ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
-प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया गया : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दिल्ली गेट के समीप मोहल्ला गोविंदगढ़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
मृतक की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र जस्सा सिंह निवासी गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन और घायल युवक की पहचान सोहन निवासी नाहन के रूप में हुई है। हादसा नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर गोविंदगढ़ मोहल्ले के समीप हुआ। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार गोविंदगढ़ मोहल्ले की ओर से दिल्ली गेट की तरफ जा रहे थे। गोविंदगढ़ मोहल्ले में पहुंचने पर बाइक चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से आ रही एचआरटीसी की बस से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोहन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में बाइक और एचआरटीसी बस के बीच हुई जोरदार टक्कर दिखाई दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।-- -- -- --
विज्ञापन
-प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया गया : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दिल्ली गेट के समीप मोहल्ला गोविंदगढ़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
मृतक की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र जस्सा सिंह निवासी गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन और घायल युवक की पहचान सोहन निवासी नाहन के रूप में हुई है। हादसा नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर गोविंदगढ़ मोहल्ले के समीप हुआ। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार गोविंदगढ़ मोहल्ले की ओर से दिल्ली गेट की तरफ जा रहे थे। गोविंदगढ़ मोहल्ले में पहुंचने पर बाइक चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से आ रही एचआरटीसी की बस से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोहन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में बाइक और एचआरटीसी बस के बीच हुई जोरदार टक्कर दिखाई दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।