{"_id":"6a81b5f487977b3be707a46d","slug":"boy-missing-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-186259-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा से 25 वर्षीय युवक लापता, पिता ने जताई अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा से 25 वर्षीय युवक लापता, पिता ने जताई अपहरण की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा का सामान नदी में विसर्जित करने गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में सावन के महीने में घर में रखे पूजा के सामान को नदी में विसर्जित करने गया 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी युवक का सुराग नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भारापुर निवासी सुंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा कमलेंद्र सिंह 15 अगस्त को घर में रखे पूजा के सामान को पास की नदी में बहाने के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। कुछ समय बाद कमलेंद्र की बहन ने पिता को फोन कर बताया कि भाई का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। इसके बाद सुंदर सिंह ने भी बेटे के दोनों मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नंबर स्विच ऑफ मिले। इससे परिवार की चिंता बढ़ गई।
परिजनों ने अपने स्तर पर कमलेंद्र की तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद पिता ने पुलिस से संपर्क कर बेटे को तलाशने की गुहार लगाई। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आपराधिक मंशा से उसके बेटे को किसी गुप्त स्थान पर छिपाकर रखा हो सकता है। हालांकि युवक के लापता होने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश के लिए आगामी जांच की जा रही है।