फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   independence day celebrated in ponta

Sirmour News: पांवटा में शान से लहराया तिरंगा, एसडीएम ने ली मार्चपास्ट की सलामी

Mon, 17 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
independence day celebrated in ponta
शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीरों को किया नमन, स्कूलों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन


शहीदों के परिजनों समेत शिक्षा, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद रामलीला मैदान में शनिवार को उपमंडल स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र और पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में रंग भर दिया।

एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गौरव और उल्लास का दिन है। देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। यह दिन शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का अवसर भी है।
विज्ञापन

समारोह के दौरान पांवटा क्षेत्र के सात शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। इनमें गांव हलांह के शहीद कल्याण सिंह की वीरनारी, राजपुर के शहीद समीर कुमार की वीरमाता, सूरजपुर के शहीद शेर सिंह की वीरनारी, शखोली के शहीद भरत सिंह की वीरमाता, भरली के शहीद आशीष सिंह की वीरमाता, सनोग के शहीद रविंद्र सिंह की वीरनारी और बनोर के शहीद राजेंद्र सिंह के वीर पिता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने पांवटा साहिब क्षेत्र में धरातल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में कुलवंत चौधरी, डॉ. प्रह्लाद चौधरी, शिक्षिका राजो चौहान, संदीप शर्मा, डॉ. हरलीन कौर, ओम प्रकाश, प्रवेश कुमार, गुरबचन सिंह, प्रदीप चौहान, नूतन, संजू राम, पंकज, अजय चौहान, संतोष गुलाटी, रेशम कौर, ज्ञान सिंह, दलजीत सिंह, अमित कुमार, हरकिरन कौर सहित अन्य शामिल रहे।

समारोह में पुलिस उपाधीक्षक मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार मस्त राम शर्मा, हिमोत्कर्ष अध्यक्ष सिरमौर राजेंद्र तिवारी, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य रोहित ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नोटी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed