फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two injured in car accident

Sirmour News: आदर्श कारागार के पास ढांक में गिरी कार, दो घायल

Mon, 17 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
two injured in car accident
नाहन के आदर्श केंद्रीय कारागार के समीप सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
नाहन-शिमला मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, छह लोग थे सवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में नाहन-शिमला मार्ग पर आदर्श केंद्रीय कारागार के समीप शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे ढांक में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो बच्चों समेत छह लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार कार जमटा दोसड़का से नाहन की ओर आ रही थी। आदर्श केंद्रीय कारागार के समीप पहुंचने पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे करीब 100 फीट ढांक में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी और राहत कार्य शुरू करते हुए कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed