{"_id":"69bbfabf3c3b505e5105e722","slug":"black-out-in-nahan-due-to-maintain-work-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174444-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन के कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहने से कामकाज रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन के कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहने से कामकाज रहा प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मुख्यालय नाहन में मरम्मत कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहने से बैंकों, सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अमरपुर निवासी एवं अधिवक्ता अशोक पुंडीर ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि शटडाउन था तो बिजली बोर्ड को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसकी सूचना सभी लोगों तक पहुंचे। पुंडीर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने जानकारी लेने के लिए बिजली बोर्ड के कार्यालय में फोन किया, तो नंबर नहीं लगा क्योंकि कर्मचारियों ने फोन का रिसीवर उठाकर रखा हुआ था। हद तो तब हो गई जब अधिकारी को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने भी कॉल उठाना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने कहा कि विभाग की इस लापरवाही के कारण जनता को यह तक पता नहीं चल पाता कि बिजली कब आएगी। उन्होंने इस मामले में उच्च अधिकारियों से कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है।
-- -संवाद
Trending Videos