सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   14 tractors jabat in ponta by police

Sirmour News: पांवटा साहिब पुलिस ने अवैध खनन में लगे 14 ट्रैक्टर किए जब्त

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
14 tractors jabat in ponta by police
विज्ञापन
-लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लगाए नाके, संचालकों के पास नहीं थे खनन से संबंधित कागजात
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 14 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को बार-बार अवैध खनन की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद पांवटा साहिब पुलिस थाने के प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर की अगवाई में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाके लगाए। नाके के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर 14 ट्रैक्टर खनन सामग्री से भरे हुए पकड़े। ट्रैक्टर चालकों से खनन से संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने 14 ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस थाने लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर के एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed