{"_id":"69be8900176e868a130511b6","slug":"blood-donation-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174580-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अवकाश सिंह और निकेश ने चंडीमंदिर जाकर किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अवकाश सिंह और निकेश ने चंडीमंदिर जाकर किया रक्तदान
विज्ञापन
विज्ञापन
-जरूरमतंद महिला को खून देकर जान बचाने में निभाई भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आपात स्थिति में महिला मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। सोसायटी के अध्यक्ष ईशान राव ने बताया कि तहसील नाहन के गांव बर्मा पापड़ी की एक महिला को रसोली के ऑपरेशन के लिए कमांड अस्पताल चंडीमंदिर में ए-निगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी।
मरीज में हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसकी सूचना उन्हें मिली। उन्होंने सोसायटी के सदस्य अवकाश सिंह और निकेश से संपर्क किया। दोनों सदस्यों ने रक्तदान के लिए सहमति जताई और तुरंत चंडीमंदिर (हरियाणा) पहुंचकर रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से मरीज का ऑपरेशन संभव हो सका और उसकी जान बचाई जा सकी। ईशान राव ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। संवाद
Trending Videos