सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   budget paricharcha

बजट परिचर्चा: दूध, अदरक, गेहूं व हल्दी का समर्थन मूल्य का निर्धारण ऐतिहासिक निर्णय

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
budget paricharcha
मीना शर्मा, आशा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
दूध, अदरक, गेहूं और हल्दी का समर्थन मूल्य निर्धारण ऐतिहासिक निर्णय
Trending Videos


-प्रदेश सरकार के बजट को सिरमाैर के कुछ लोगों ने सराहा तो कुछ ने बताया औसतन

-स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि को समृद्ध करना दर्शाता है दूरदर्शी सोच

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ के आकार का अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। बजट को लेकर जहां कुछ वर्गों ने इसे सराहा, वहीं कुछ ने इसे औसतन बताया। बजट पर जिले के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों की मिली जुली प्रक्रिया रही।



1. आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान मीना शर्मा ने बजट को कर्मचारी हित में बताया। उन्होंने कहा कि बजट में आशा वर्कर के मानदेय में 1 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए वह आशा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अजय सोलंकी का आभार प्रकट करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




2. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना जोशी ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के मानदेय में एक हजार की बढ़ोतरी समेत अन्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय भी बढ़ाया गया है। यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।



3. प्रगतिशील किसान अजय ठाकुर ने कहा कि अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपये तय करना और हल्दी के दामों में बढ़ोतरी विशेष रूप से सिरमौर जिले के किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी। वहीं गेहूं और मक्की के समर्थन मूल्य में वृद्धि को भी उन्होंने सराहनीय निर्णय।



4. आउटसोर्स कर्मचारी नवीन ठाकुर ने प्रदेश सरकार के बजट को ठीक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति के मुताबिक बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। सिरमौर जिले के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में बजट में काफी प्रावधान किए गए हैं। इससे किसानों और आमजन को लाभ मिलेगा।



5. दुग्ध व्यवसायी रत्तन ठाकुर कहा कि बजट में गाय के दूध का समर्थन मूल्य 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये और भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 61 से 71 रुपये किया गया है। यह दुग्ध उत्पादकों के लिए राहत भरा कदम है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादक इससे लाभान्वित होंगे।



6 युवा अंकिता ठाकुर ने बजट को युवाओं के लिए लाभकारी बताया। अंकिता ने कहा कि माजरा में स्पोर्ट्स हास्टल, पांवटा साहिब और नाहन कॉलेज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता के अलावा मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण के लिए 500 करोड़ की घोषणा ऐतिहासिक निर्णय है।



7. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री की ओर पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए इसे सर्वसमावेशी बताया है। बजट में किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे आने वाले समय में इन वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा।



8. जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस सरकार की ओर से गारंटियां पूरी नहीं की गई है। पहली केबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार, पेंशन अन्य कई घोषणाएं है जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। बजट केवल आंकड़ों का मायाजाल है। संवाद

 

मीना शर्मा, आशा कार्यकर्ता।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed