{"_id":"6a0b23acc06e3b52ee0e5e9a","slug":"car-accident-nahan-news-c-177-1-ssml1028-179008-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कार गलत दिशा में जाकर पहाड़ी से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कार गलत दिशा में जाकर पहाड़ी से टकराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी सड़क पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेन की सैर के समीप पहुंचते ही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार शिमला की ओर जा रही थी कि चढ़ाई में चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से बाहर जाकर पहाड़ी से टकरा गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और कार अपनी साइड छोड़कर गलत दिशा में चली गई। इसके बाद वाहन सड़क किनारे बनी पानी निकासी नाली को पार करता हुआ पहाड़ी से जा टकराया और वहीं रुक गया। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार युवकों की जान बच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
-- --
Trending Videos