{"_id":"6a0b391d1aab4117dc0b11f8","slug":"chitta-taskar-arrested-from-punjab-nahan-news-c-177-1-nhn1001-179009-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पंजाब के लिए जरूरी-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पंजाब के लिए जरूरी-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिट्टे के खिलाफ सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई........
294 ग्राम चिट्टे के मामले में पांचवीं गिरफ्तारी, पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार किया चिट्टे का सप्लायर
-पाकिस्तान की सीमा से मात्र तीन किलोमीटर है आरोपी का घर, पहले गिरफ्तार आरोपियों को सप्लाई करता था चिट्टा
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की अवैध नशे खासकर चिट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। अप्रैल महीने में 294 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने पांचवीं गिरफ्तारी की है। पुलिस ने पंजाब के तरनतारन से सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह आरोपी पहले गिरफ्तार दो आरोपियों को चिट्टे की सप्लाई करता है। जांच में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से ट्रांजेक्शन भी मिली हैं।
बता दें कि कालाअंब पुलिस थाना में पंजाब निवासी आरोपियों से अंधेरी में बीती 10 अप्रैल को 294 ग्राम चिट्टे की बरामदगी के बाद मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों आकाशदीप सिंह (23) निवासी ग्राम मेहंदीपुर, तहसील पट्टी, तरनतारन (पंजाब) और रणजीत सिंह (23) निवासी मारी मेघा, तहसील पट्टी, तरनतारन (पंजाब) को मौके पर गिरफ्तार किया था। इसके बाद चालक गोवर्धन निवासी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया। कुछ ही दिनों बाद के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी शरणदीप सिंह निवासी तरनतारन पंजाब को गिरफ्तार किया था।
इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी कि यह आरोपी चिट्टे की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आए थे। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को वीरेंद्र पाल निवासी तरनतारन, पंजाब चिट्टे की सप्लाई करता था। आरोपी लगातार पुलिस की रडार पर था। आखिरकार पुलिस ने उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी का घर पंजाब में पाकिस्तान सीमा से मात्र 3 किलोमीटर है। सूत्रों की मानें तो आरोपी को पाकिस्तान से चिट्टे की खेप ड्रोन के माध्यम से सप्लाई होती थी। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में अन्य बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई से सिरमौर में बड़े स्तर पर होने वाली चिट्टा सप्लाई चेन टूटी है।
-कालाअंब के अंधेरी में 294 ग्राम चिट्टे के मामले में पांचवें आरोपी को तरनतारन पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले गिरफ्तार आरोपियों को चिट्टा की सप्लाई करता था। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
-एनएस नेगी, एसपी सिरमौर
संवाद

Trending Videos