सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ncc camp in nahan college

Sirmour News: कैडेट्स को हथियार चलाने और फायरिंग का दिया प्रशिक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ncc camp in nahan college
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


शिलाई(सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में आयोजित एक हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन नाहन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेट्स के लिए विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में कैडेट्स ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया।

सुबह के समय कैडेट्स को शारीरिक रूप से फिट एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यायाम करवाए गए। इसके बाद उनको हथियार चलाने और फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षकों ने हथियारों के सुरक्षित उपयोग, लक्ष्य साधने की तकनीक और फायरिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।

कमांडिंग ऑफिसर 1 हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन नाहन लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस चौहान ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना है। उन्होंने कैडेट्स के उत्साह, ऊर्जा एवं समर्पण की सराहना की। शिविर आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed