{"_id":"6a0b16dfc3a8fb3d090bf749","slug":"mahalhumli-in-dhanla-temple-nahan-news-c-177-1-nhn1002-178980-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आंजभोज क्षेत्र में शांत महायज्ञ की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आंजभोज क्षेत्र में शांत महायज्ञ की तैयारियां तेज
विज्ञापन
आंजभोज के धनला मंदिर में नघेता गांव की बेटियों की ओर से खाना बनाने के लिए भेंट किया गया बर्तन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-14 गांवों की महाखुमली में बनाई गई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। खत आंजभोज क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर धनला के प्रांगण में रविवार को 14 गांवों की महाखुमली (बैठक )आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष हिरदाराम चौहान ने की। इस दौरान 17 जून को आयोजित होने वाले शिरगुल महाराज के शांत महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
महाखुमली में बताया गया कि महायज्ञ में करीब 25 हजार से 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सड़क सुधार, पार्किंग व्यवस्था, भोजन एवं पेयजल सुविधा, श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, भोजन निर्माण और वितरण सहित बाहरी क्षेत्रों से आने वाले भक्तों के स्वागत की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न गांवों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि जिन गांवों की ड्यूटी अभी तय नहीं हुई है, वे समिति से संपर्क कर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। यह केवल नघेता गांव का नहीं बल्कि पूरे आंजभोज क्षेत्र का देवकार्य है। ऐसे में सभी क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर भाग लें और शिरगुल महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। इसी दौरान शांत महापर्व की तैयारियों के बीच नघेता गांव के विजलवान परिवार की बेटियों ने ड्रेसकोट में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से शिरगुल महाराज और बिजट महाराज को भेंट स्वरूप खाना बनाने का एक बड़ा डिब्बा और 55 हजार रुपये की राशि अर्पित की।
विज्ञापन
इस अवसर पर भगत राम, मनीष तोमर, साधू राम, सुनील शर्मा, नरेंद्र कुमार और अनुज सहित अन्य लोगों ने कहा कि यह समर्पण आंजभोज क्षेत्र की बेटियों की आस्था, संस्कार और देव परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों ने कामना की कि शिरगुल महाराज की कृपा विजलवान परिवार सहित समस्त क्षेत्र पर बनी रहे। संवाद

Trending Videos