सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat election preparation

Sirmour News: सिरमौर में नगर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां जोरों पर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
panchyat election preparation
प्रियंका वर्मा, उपायुक्त सिरमौर
विज्ञापन
-जिले के 3 नगर निकाय चुनाव सफलता पूर्वक सम्पन्न
Trending Videos

-पंचायत चुनाव के लिए एआरओ स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम समेत अन्य तैयारियां शुरू
-जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में तीन नगर निकाय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब प्रशासन ने पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने एआरओ स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम समेत अन्य तैयारियां समय रहते मुकम्मल करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। आरओ, एआरओ सभी तैयार कर दिए गए हैं। जिले में 26, 28 एवं 30 मई को पंचायत चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया आयोजित की जानी है। मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं विभिन्न कमेटियों का गठन कर चुनाव प्रक्रिया को आयोजित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों अधिकारियों को मतदान के प्रति जागरूक करने और प्रशिक्षण देने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होंगे। मतदान वाले दिन ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर के तीन नगर निकाय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ में आयोजित मतदान और उसके बाद मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed