{"_id":"69bff076c0cb2567490f3251","slug":"case-stolen-in-car-show-room-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174678-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शोरूम के ताले तोड़कर 3.98 लाख की नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शोरूम के ताले तोड़कर 3.98 लाख की नकदी उड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन
-पांवटा में अज्ञात चोरों ने देर रात दिया घटना को अंजाम
-पांवटा थाना में मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में चोरों ने एक कार शोरूम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोर देर रात शोरूम के ताले तोड़कर अंदर घुसे और कैश काउंटर से करीब 3.98 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब स्थित एरना कार शोरूम में यह चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार रात को शोरूम के कर्मचारियों ने रोजाना की तरह शोरूम बंद कर ताले लगा दिए थे। रविवार सुबह जब कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शटर के ताले टूटे हुए हैं। शक होने पर जब कर्मचारी अंदर गए तो पाया कि कैश काउंटर का लॉक भी टूटा हुआ है और काउंटर में रखी करीब 3 लाख 98 हजार रुपये की नकदी गायब है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
Trending Videos