{"_id":"69bd37927d40964e2308c516","slug":"cbse-teachers-selection-issues-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174485-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सीबीएसई शिक्षकों की चयन परीक्षा के केंद्रों के आबंटन पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सीबीएसई शिक्षकों की चयन परीक्षा के केंद्रों के आबंटन पर बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन के लिए--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सीबीएसई से मान्यता हेतु चयनित विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति के लिए 22 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हिमाचल शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित परीक्षा केंद्रों पर बवाल खड़ा हो गया है। महज तीन दिन पूर्व जारी किए गए एडमिट कार्ड में शिक्षकों को जिले से बाहर परीक्षा केंद्र दिए गए हैं। सबसे अधिक आश्चर्य की बात यह है कि खराब मौसम के बावजूद किन्नौर जिले के परीक्षार्थियों को धर्मशाला, सिरमौर के परीक्षार्थियों को शिमला और सोलन, ऊना जिले के परीक्षार्थियों को कांगड़ा जिले में परीक्षा देनी होगी।
जबकि बोर्ड को यह भी मालूम हैं कि बहुत से शिक्षक ऐसे भी है जिनकी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी है और उन्हें दूसरे दिन 23 मार्च को अपने परीक्षा केंद्र में परीक्षा भी आयोजित करनी है। यही नहीं कुछ शिक्षक भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं जिनकी प्रतिनियुक्ति वर्तमान में आयोजित हो रही दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केंद्र अधीक्षक, उपाधीक्षक, केंद्र समन्वयक अथवा सहायक समन्वयक पद पर की गई है और वह बोर्ड के नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र छोड़ कर भी नहीं जा सकते।
इस विषय पर हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, जिला सिरमौर अध्यक्ष डॉ. आईडीराही समस्त जिला कार्यकारिणी ने कहा कि यद्यपि परीक्षा संबंधी विषय माननीय उच्च न्यायालय के विचाराधीन हैं जिस पर आज भी बहस होनी है, तथापि दूरदराज स्थान पर परीक्षा केंद्रों का आबंटन इस परीक्षा में बड़ी बाधा बन सकता है।
उन्होंने कहा कि माना कि कुछ विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या कम है लेकिन इस प्रकार से विभिन्न विषयों की परीक्षा का आयोजन दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में भी होता हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा सीमित मात्रा में सभी केंद्रों पर अलग-अलग विषयों के प्रश्न पत्र दिए जाते हैं। इस प्रकार दूर दराज क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों के आबंटन से परीक्षा देने वाले शिक्षकों की संख्या काफी कम हो सकती हैं और कुछ विषयों में निर्धारित संख्या के समान भी परीक्षार्थी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।
संघ ने बोर्ड से मांग की कि खराब मौसम के मद्देनजर इस विषय पर बोर्ड सचिव की ओर से तुरंत कार्रवाई कर परीक्षार्थियों को जिले के भीतर और न्यूनतम दूरी पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएं। साथ ही यह अधिसूचना आज ही जारी की जाए अन्यथा किन्नौर जैसे दूरदराज से शिक्षकों को आज ही परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करना पड़ेगा।
-- -संवाद
Trending Videos