सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chetra navratra in bhangayani temple

Sirmour News: माता भंगायणी मंदिर में चैत्र नवरात्र की तैयारियां तेज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
chetra navratra in bhangayani temple
माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार। संवाद
विज्ञापन
-नवरात्रों में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
Trending Videos


-मंदिर परिसर में चल रहा साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिपुरधार (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माने जाने वाली आराध्य देवी माता भंगायणी मंदिर में 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंदिर सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता भंगायणी मंदिर स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक संक्रांति पर सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पारंपरिक रोट, घी, मिष्ठान सहित अन्य प्रसाद अर्पित कर मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य आवश्यक कार्यों में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने बताया कि नवरात्र के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन को भी अवगत कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं, मां भंगायणी वाहन ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि 19 मार्च को नवरात्र के पहले दिन यूनियन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। नवरात्र में क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश व बाहरी राज्यों के विभिन्न हिस्सों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए हरिपुरधार पहुंचते हैं। संवाद

माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार। संवाद

माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed