सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Chief Minister to inaugurate and lay foundation stone of development projects worth Rs 190 crore in Sirmaur on March 8

Sirmour News: मुख्यमंत्री 8 मार्च को सिरमौर में करेंगे 190 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister to inaugurate and lay foundation stone of development projects worth Rs 190 crore in Sirmaur on March 8
विज्ञापन
नाहन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च का दिन नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं और क्षेत्र में लगभग 190 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
Trending Videos

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन तथा लगभग 152 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा विद्युत विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में नाहन में टेबल टेनिस एवं स्क्वैश कोर्ट कॉम्प्लेक्स, राजकीय पॉलिटेक्निक धौलाकुआं में शैक्षणिक भवन की दूसरी मंजिल, रेजिडेंशियल ब्लॉक, ऑटोमोबाइल ब्लॉक तथा छात्रावास, इसके अलावा जुड़्डा का जोहड़ से गड्डा कोटड़ी सड़क तथा जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर नाहन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
वहीं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में सड़क निर्माण एवं उन्नयन के विभिन्न कार्य, नाहन जिला अस्पताल में चीफ मेडिकल ऑफिसर कार्यालय भवन, तथा नाहन और पांवटा साहिब में स्मार्ट ग्रिड तकनीक के माध्यम से 24×7 विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की योजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed