सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Fire breaks out in motor workshop in Bogdhar, machinery burnt, loss worth lakhs

Sirmour News: बोगधार में मोटर वर्कशॉप में लगी आग, मशीनरी जली, लाखों का नुकसान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in motor workshop in Bogdhar, machinery burnt, loss worth lakhs
बोगधार में आग लगने से आग का गोला बनी मोटर वर्कशॉप। संवाद
विज्ञापन
आसपास के ग्रामीणों ने आग को अन्य घरों तक पहुंचने से रोका, रात दो बजे तक जुटे रहे
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। बोगधार में एक मोटर वर्कशॉप में वीरवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इसके बाद यहां रखी लाखों की मशीनरी को नुकसान हुआ है। हालांकि स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है। गनीमत रही कि आग की लपटें साथ लगते घरों, पशुशाला तक नहीं पहुंचीं।
जानकारी के अनुसार बोगधार में अभिषेक चौहान करीब तीन वर्षों से मोटर वर्कशॉप चला रहे हैं। वीरवार देर रात पड़ोसी ने वर्कशॉप में धुंआ देखा तो उन्होंने अन्य लोगों को भी आग की सूचना दी। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपटें तब तक काफी फैल चुकी थीं। वर्कशाॅप में तेल आदि होने के चलते आग काफी तेजी से फैली। ऐसे में समय पर काबू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि आग लगने से 5.29 लाख का नुकसान आंका गया है। रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को प्रेषित की गई है। पुलिस विभाग नौहराधार के अनुसार आग लगने के कारणों की छानबीन जारी है।
------
आसपास के घरों से भी सामान बाहर निकाला
वर्कशॉप में मुख्य रूप से स्पेयर पार्ट, कंप्रेसर, ग्रेंडर, ग्रीस मशीन, इंजन ऑयल, ब्रेक ऑयल, कार एसेम्बल, डिस्क पेड, ड्रिल मशीन, आर्म, शॉकेट, चेन सेट, सीट कवर आदि मौजूद थे। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से रात को करीब दो बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। साथ वाले घरों से भी घरेलू गैस सिलिंडर, कीमती सामान बाहर निकाले गए। खुद भी घर के सदस्य बाहर निकल गए। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं फैली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

बोगधार में आग लगने से आग का गोला बनी मोटर वर्कशॉप। संवाद

बोगधार में आग लगने से आग का गोला बनी मोटर वर्कशॉप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed