{"_id":"69aadf12f2b898b2df02d614","slug":"industry-minister-should-tell-which-industries-are-located-in-shillai-nahan-news-c-177-1-nhn1001-173488-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग मंत्री बताएं शिलाई में कौन से उद्योग लगे : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग मंत्री बताएं शिलाई में कौन से उद्योग लगे : रावत
विज्ञापन
प्रताप रावत, भाजपा जिला प्रवक्ता
विज्ञापन
भाजपा जिला प्रवक्ता ने मीड़िया के माध्यम से पूछे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने शिलाई के विधायक एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मीडिया के माध्यम से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि शिलाई की जनता जानना चाहती है कि आपने अपने तीन साल के कार्यकाल में जिला सिरमौर एवं शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कौन सा उद्योग लगाया है, जिसमें जिला सिरमौर के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।
रावत ने कहा कि जनता जानना चाहती है कि तीन साल के कार्यकाल में शिलाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए कौन-कौन से बड़े संस्थान खोले हैं। उन्होंने कहा कि शिलाई के पूर्व विधायक एवं भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं केंद्र सरकार से मिलकर कईं योजनाएं उपलब्ध करवाईं। इसमें राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707, जल शक्ति विभाग का अधिशासी अभियंता कार्यालय तिलोरधार, रोनहाट में जल शक्ति विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु औषधालय, पुलिस चौकी, शिलाई में सिविल अस्पताल, सतोन में आईटीआई, शिलाई में सिविल कोर्ट, टिंबी में उप सब्जी मंडी सहित क्षेत्र में 10 नई पंचायते भी गठित की हैं।
रावत ने कहा कि मंत्री होने के बावजूद क्षेत्र में आज तक कोई भी बड़ा संस्थान नहीं खुलवा पाए हैं। एक ही नई पंचायत अभी तक यहां गठित की गई है। रावत ने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
Trending Videos