{"_id":"69aadfa5ab527a85c90e3a9e","slug":"meritorious-students-honored-in-sangrah-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-173481-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संगड़ाह कॉलेज में मेधावी छात्र किये सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संगड़ाह कॉलेज में मेधावी छात्र किये सम्मानित
विज्ञापन
संगड़ाह कॉलेज में मुख्यातिथि के साथ मेधावी विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सुशांत शर्मा चुने गए महाविद्यालय गौरव
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में शुक्रवार को 16वां वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका शुभांरभ मुख्य अतिथि सूरत सिंह कंठ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना में बंदना करें हम तेरी अर्चना करें हम से कार्यक्रम का आगाज किया।
अंतिम वर्ष की छात्रा जिसे कोकिला नाम दिया है उसने एसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद उन्होंने सूफी ओर फिल्मी व गज़़लें प्रस्तुत कर दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। होस्टल की छात्राओं ने पंजाबी गीत माला पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया वहीं पर छात्र छात्राओं द्वारा सिरमौरी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। इसके बाद शुभम् और सोनाक्षी की जोड़ी ने सितार पर विभिन्न पहाड़ी धुनें बजाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने ऐच्छिक निधि से महाविद्यालय को 51 हजार एक एक्सो एक रुपए दान स्वरूप भेंट किए। इस मौके पर बीए अंतिम वर्ष के छात्र सुशांत शर्मा को महाविद्यालय गौरव और बीए प्रथम वर्ष की दीक्षा, द्वितीय वर्ष की आयुषी और अंतिम वर्ष की करीना को अपनी कक्षाओं में प्रथम रहने के लिए बतौर मेधावी छात्र पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में अभिषेक और छात्रा वर्ग में अंकिता शर्मा को बेस्ट एथलीट चुना गया। इस मौके पर रणजीत सिंह चौहान, कुशल सिंह, पीटीए अध्यक्ष अमन भारद्वाज, हीरालाल शर्मा, विप्ताराम वशिष्ठ, सुरजन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos