सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chudeshewar seva samiti adiveshan

Sirmour News: नशे के बढ़ते प्रभाव पर जताई चिंता, सेवा कार्यों का होगा विस्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
chudeshewar seva samiti adiveshan
सराहां में आयोजित चूड़ेश्वर सेवा समिति, चूड़धार के महाअधिवेशन में मौजूद समिति के सदस्य। स्रोत :
विज्ञापन
सराहां में चूड़ेश्वर सेवा समिति का 23वां महाधिवेशन संपन्न
Trending Videos

-

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। चूड़ेश्वर सेवा समिति, चूड़धार का 23वां वार्षिक महाधिवेशन रविवार को श्री विजट महाराज की पावन धरा सराहां में आयोजित किया गया। महाधिवेशन में समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान चूड़ेश्वर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण, दीप प्रज्वलन, देव आह्वान और स्वस्तिवाचन के साथ हुआ।

केंद्रीय समिति के महासचिव सुनील कमल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समिति की वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। अध्यक्ष बीएम नांटा ने अपने संबोधन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा कार्यों के विस्तार पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाधिवेशन के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। रमेश शर्मा ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। वहीं नारायण चौहान ने कार्यसूची के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें जनरल हाउस से पारित करवाया। महेंद्र शर्मा ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरिनंद मेहता ने समिति के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन गयार सिंह नेगी ने किया। महाधिवेशन में समिति के उद्देश्यों की पूर्ति, सेवा कार्यों के सुदृढ़ीकरण और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम का समापन शिरगुल भंडारे के साथ हुआ।

इस अवसर पर महासचिव सुनील कमल, प्रदीप मुमगाई, अमर सिंह बिजाईक, रामभज चौहान, कांशी राम समता, चेतराम, जाति राम चौहान, प्रताप नेगी, भानु चौहान, राजेंद्र त्यागी, भीम सिंह ठाकुर, भीम सिंह समता, पवन पटियाल, मुख्य सेवक बाबू राम शर्मा, कुंदन ठाकुर, डॉ. गोपाल चौहान, रति राम रंगवाल, जोगिंदर चौहान, सुनील शर्मा, रमेश चौहान, जगमोहन सूर्य, संतराम चौहान और प्रो. देवदत्त शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed