{"_id":"6a5f5877c625aa4fa60e71d0","slug":"congress-oppose-lathi-charge-incident-of-delhi-nahan-news-c-177-1-nhn1002-183966-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की घटना निंदनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की घटना निंदनीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-युकां नेता मोहित सैनी और कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने निष्पक्ष जांच उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। युवा कांग्रेस पांवटा साहिब के अध्यक्ष मोहित सैनी और कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने जारी बयानों में घटना की निंदा करते हुए सरकार से छात्रों की मांगों पर संवाद और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मोहित सैनी ने कहा कि देश के करोड़ों युवा अपने भविष्य, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, रोजगार और शिक्षा में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनकी बात सुनने और समाधान निकालने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।
कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि जिन युवाओं को प्रधानमंत्री देश का भविष्य बताते हैं, आज वही युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर कथित लाठीचार्ज किया जाना चिंताजनक है।
विज्ञापन
प्रदीप चौहान ने आरोप लगाया कि देश का युवा बेरोजगारी की चुनौती से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मूल मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।-- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। युवा कांग्रेस पांवटा साहिब के अध्यक्ष मोहित सैनी और कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने जारी बयानों में घटना की निंदा करते हुए सरकार से छात्रों की मांगों पर संवाद और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मोहित सैनी ने कहा कि देश के करोड़ों युवा अपने भविष्य, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, रोजगार और शिक्षा में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनकी बात सुनने और समाधान निकालने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि जिन युवाओं को प्रधानमंत्री देश का भविष्य बताते हैं, आज वही युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर कथित लाठीचार्ज किया जाना चिंताजनक है।
विज्ञापन
प्रदीप चौहान ने आरोप लगाया कि देश का युवा बेरोजगारी की चुनौती से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मूल मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।