फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   47 seven peti wine recover from car and tempo

Sirmour News: पुलिस ने दो वाहनों से बरामद की 47 पेटियां शराब

Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
47 seven peti wine recover from car and tempo
-शराब तस्करी कर कार और टेंपो में ले जाई जा रही थी 564 बोतलें
विज्ञापन

दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक; आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। पुलिस ने शराब तस्करी पर जिला में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 47 पेटियां शराब बरामद की हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर कार और टेंपो की तलाशी ली, जिसमें कुल 564 बोतलें शराब बरामद हुईं। मामले में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार माजरा थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि धौलाकुआं बाजार के पास दो वाहनों में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आईआईएम गेट के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान जाइलो कार से 30 पेटियां (360 बोतलें) और लीलैंड टेंपो से 17 पेटियां (204 बोतलें) शराब बरामद हुई। दोनों वाहनों से कुल 47 पेटियां यानी 564 बोतलें शराब जब्त की गईं। बरामद शराब पर फॉर सेल एचपी ओनली अंकित था। पुलिस के अनुसार वाहन चालकों से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब या आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।


पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि माजरा थाना पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed