फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one arrested with chitta

Sirmour News: राजगढ़ में कार से 3.55 ग्राम चिट्टा बरामद, ठियोग का युवक गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
one arrested with chitta
-गिरिपुल-नेरीपुल मार्ग पर डिटेक्शन सेल की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस के नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस की डिटेक्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 3.55 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मौके से ठियोग निवासी 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राजगढ़ की डिटेक्शन सेल की टीम गश्त, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और औचक वाहन जांच के लिए गिरिपुल-नेरीपुल मुख्य मार्ग पर तैनात थी। इसी दौरान दलीप सिंह की करियाना दुकान के समीप पुलिस ने संदेह के आधार पर एक को जांच के लिए रोका।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान कार से 3.55 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। युवक की पहचान कमल निवासी गांव पड़गैया, ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed