फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ram katha in dadhau

Sirmour News: राम ने भरत को पिता का दूसरा वचन निभाने का दिया संदेश

Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ram katha in dadhau
ददाहू में राम कथा के दौरान मौजूद महिलाएं। संवाद
ददाहू में रामकथा में सीता हरण प्रसंग ने भावुक किए श्रद्धालु
विज्ञापन

-भरत मिलाप और चरण पादुका प्रसंग का मार्मिक वर्णन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा गीता भवन
-रावण के छलपूर्वक सीता हरण की कथा सुनाई, बुधवार को राम राज्याभिषेक के साथ होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। गीता भवन ददाहू में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित राजन शांडिल्य ने भरत मिलाप और सीता हरण के अत्यंत भावपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
कथा व्यास ने बताया कि महाराज दशरथ के देहावसान के बाद भरत, शत्रुघ्न, तीनों माताओं और अयोध्या के राजपरिवार के सदस्य भगवान श्रीराम से मिलने वन पहुंचे। इस दौरान भगवान श्रीराम ने भरत से कहा कि उन्होंने पिता की आज्ञा के अनुसार वनवास स्वीकार कर पहला वचन पूरा कर दिया है। अब अयोध्या का राजसिंहासन संभालकर पिता का दूसरा वचन निभाने की जिम्मेदारी भरत की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भरत ने भगवान श्रीराम के चरणों में गिरकर राजगद्दी स्वीकार करने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। भरत ने कहा कि अयोध्या का राजपाट केवल श्रीराम का ही है। उन्होंने संकल्प लिया कि यदि 14 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद भी श्रीराम अयोध्या नहीं लौटे तो वे अपने प्राण त्याग देंगे। इसके बाद भरत भगवान श्रीराम की चरण पादुकाएं अपने सिर पर रखकर अयोध्या लौट गए और उन्हें ही राजसिंहासन का प्रतीक मानकर शासन चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान पंडित राजन शांडिल्य ने रावण द्वारा साधु का वेश धारण कर छलपूर्वक माता सीता का हरण करने और उन्हें आकाश मार्ग से लंका ले जाने का मार्मिक प्रसंग भी सुनाया। इसके बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा माता सीता की खोज में वन-वन भटकने का भावपूर्ण वर्णन किया गया।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed