सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news 2

Sirmour News: नशीली दवाओं के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news 2
विज्ञापन
-चार आरोपियों से कुल 14,640 नशीले कैप्सुल और 4,800 नशीली गोलियां हो चुकी हैं बरामद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के नशीली दवाओं के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि इस गोरखधंधे में अन्य कितने आरोपी शामिल हैं।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि थाना पांवटा साहिब में एसआईयू की टीम ने 8 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर आमिर निवासी कस्साबन बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश और मोहम्म्द नवाज निवासी लोहारान बेहट, उत्तर प्रदेश के कब्जे से नशीले कैप्सूल 11,040 तथा 4,200 नशीली गोलियां बरामद की गईं थीं। इस कड़ी में पुलिस टीम ने गहनता से जांच करते हुए आरोपी शाकिब निवासी गांव चिल्काना को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौथे आरोपी वॉबी कुमार निवासी गांव अतरग, सहारनपुर को भी गिरफ्तार किया गया। वॉबी कुमार के कब्जे से 3,600 नशीले कैप्सूल व 600 नशीले गोलियां बरामद हुई हैं। ऐसे में मामले में अभी तक कुल 14,640 नशीले कैप्सूल व 4800 नशीली गोलियां बरामद हो चुकी हैं। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 मार्च तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed