सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   parada school issues

Sirmour News: प्राथमिक पाठशाला पराड़ा को बंद करने या दूसरे स्कूल में विलय के प्रस्ताव का विरोध

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
parada school issues
विज्ञापन
एमएमसी ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को ज्ञापन सौंपकर यथावत रखने की उठाई मांग
Trending Videos


बोले, भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए किसी अन्य स्कूल में विलय करना उचित नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला पराड़ा को बंद करने या दूसरे स्कूल में विलय करने के प्रस्ताव का एसएमसी और अभिभावकों ने विरोध किया है। विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने इस संबंध में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर स्कूल को बंद या किसी अन्य स्कूल में विलय न करने की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल एसएमसी प्रधान अर्जुन सिंह, सदस्य हरनाम सिंह, दीपक अत्रि, विशाल पुंडीर, निशांत अत्रि, विनोद, मनदीप और आकाश अत्रि ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला पराड़ा को भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए किसी अन्य स्कूल में विलय करना उचित नहीं है। साथ लगते राजकीय प्राथमिक पाठशाला भेनू तक जाने वाले शॉर्टकट मार्ग पर करीब 70-80 मीटर गहरी खाई पड़ती है, जिससे छोटे बच्चों का उस रास्ते से आना-जाना बेहद जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सड़क मार्ग से बच्चों को भेनू स्कूल भेजा जाता है तो उन्हें पांच से छह किलोमीटर अतिरिक्त समय तय करना पड़ेगा। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए रोजाना इतनी दूरी तय करना संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पाठशाला में पांच विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पहली कक्षा में तीन से चार नए बच्चों के दाखिले की संभावना है। इससे अप्रैल 2026 तक स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर सात से आठ हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह पाठशाला करीब 70 साल पुरानी है। क्षेत्र के बच्चों की प्राथमिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र रही है। ऐसे में इसे बंद करना क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। एसएमसी और ग्रामीणों ने उपनिदेशक से मांग की है कि गांव की भौगोलिक स्थिति और संभावित नामांकन को ध्यान में रखते हुए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पराड़ा को बंद या अन्य स्कूल में विलय न किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed